-->

Subscribe Us

Kedarnath kapat to open on 29 April: 29 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपट, उखीमठ से आज रवाना होगी बाबा केदार की डोली

29 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपट, उखीमठ से आज रवाना होगी बाबा केदार की डोली 

kedarnath dham
बाबा केदार की पंचमुखी डोली रविवार को ऊखीमठ से केदारधाम के लिए रवाना होगी। पहले दिन डोली गौरीकुंड में रात्रि विश्राम करेगी। कोरोना संक्रमण के चलते डोली को गाड़ी से एक ही दिन में गौरीकुंड पहुंचाया जाएगा।

वैदिक मंत्रोचार और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बाबा केदार की डोली ऊखीमठ से रवाना होगी। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते डोली के साथ लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी गई है जबकि पूजा और परम्परा को निभाने के लिए भी निर्धारित लोगों को ही पास जारी किए जाएंगे। रविवार सुबह डोली को वाहन के द्वारा गौरीकुंड ले जाया जाएगा। यहां भी गिने चुने लोगों को ही पूजा की अनुमति दी गई है। इसके बाद 27 को डोली पैदल मार्ग होते हुए रात्रि विश्राम के लिए भीमबली पहुंचेगी। जबकि 28 को डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

29 अप्रैल को सुबह 6:10 मिनट पर बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे। इस साल कोरोना महामारी के चलते सामान्य दर्शनों पर भी रोक हैं जबकि किसी भी तरह भीड़ भाड़ की अनुमति नहीं है। ऐसे में हालात सामान्य होने तक यहां यात्रियों के पहुंचने की भी कोई उम्मीद नहीं है। प्रशासन ने डोली के साथ जाने वाले सूचीवद्ध लोगों को भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ