-->

Subscribe Us

शुक्रवार के दिन ऐसे करें देवी लक्ष्मी को प्रसन्न


कल है शुक्रवार, इस दिन लक्ष्मी देवी की विशेष पूजा और व्रत रखने का विधान है। देवी लक्ष्मी धन, सम्पदा और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करने से मनचाहा फल मिलता है। कहा जाता है सुख और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी सदैव कर्म और कर्तव्य से जुड़े व्यक्ति पर हमेशा मेहरबान रहती है।

देवी लक्ष्मी कमल पर बैठती हैं और हाथ में कमल ही धारण करती हैं।  शास्त्रों में इनका निवास भी कमलवन बताया गया है। इन्हें धन की देवी माना जाता है और शुक्रवार लक्ष्मी जी के भजन पूजन के लिए विशेष माना जाता है।

कैसे करें लक्ष्मी की पूजा

शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार को दिन भर व्रत रखने के बाद शाम को देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर कि दरिद्रता दूर होती है। ये व्रत 7, 11 या 21 शुक्रवार या अपनी इच्छा के अनुसार आप कितने भी कर सकते हैं।

लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हुए उन्हें लाल फूल चढाएं, सफेद चंदन उन्हें तिलक तथा चावल और खीर से देवी को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। सात्विक भोजन करें व्रत खोलते समय खीर जरूर खाएं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ